Jamshedpur: दाइगुट्टू इलाके में दो पक्षों में झड़प, गाली-गलौज और मारपीट के आरोप

जमशेदपुर:  मानगो थाना क्षेत्र के दाइगुट्टू इलाके में 23 नवंबर की रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने पुलिस जांच का रूप ले लिया। झड़प में गाली-गलौज, मारपीट और छेड़खानी के आरोप लगे हैं। दोनों पक्षों ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है।

पहली एफआईआर: महिला ने मदन साव पर लगाया आरोप
पहली शिकायत में दाइगुट्टू निवासी मदन साव को आरोपी बनाया गया है। एफआईआर में बताया गया है कि 23 नवंबर की रात लगभग 10 बजे मदन साव ने महिला के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उनके साथ छेड़खानी भी की, जिसके बाद उन्होंने मानगो थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

दूसरी एफआईआर: मदन प्रसाद साहू ने पांच लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
दूसरे पक्ष की ओर से दाइगुट्टू तेली लाइन, रोड नंबर 5 निवासी मदन प्रसाद साहू ने सुरेंद्र उपाध्याय, मंतोष उपाध्याय, सुभाष उपाध्याय, गोलु उपाध्याय और राजा उपाध्याय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, 23 नवंबर की रात लगभग 11 बजे ये सभी आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मिलकर मदन प्रसाद साहू के साथ मारपीट की।

पुलिस ने की समानांतर जांच
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पुलिस दोनों मामलों की समानांतर जांच कर रही है और घटनाक्रम की वास्तविक सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *