Jamshedpur  : लगातार हो रही वर्षा के कारण  12वीं तक की कक्षाएं 10 जुलाई को रहेंगी बंद

जनहित में उपायुक्त ने लिया निर्णय, ऑनलाइन कक्षा संचालित करने का निर्देश

जमशेदपुर : भारत मौसम विभाग (IMD) से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटो में जिले में भीषण / लगातार भारी वर्षा की संभावना जतायी गई है, जिससे जन-जीवन एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा उक्त परिस्थिति को देखते हुए जिले में कक्षा 12 तक संचालित सभी सरकारी/निजी/अल्पसंख्यक विद्यालयों को दिनांक 10 जुलाई  को अवकाश घोषित करने का आदेश दिया। यह आदेश एहतियाती एवं जनहित में जारी किया गया है, जिसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का पठन-पाठन बाधित न हो इसके मद्देनजर ऑनलाईन कक्षा संचालित करना सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर आगे के निर्देश यथासमय जारी किए जाएंगे। आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर संबंधित विद्यालय / संस्थान के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धारा के तहत् कार्रवाई हेतु उत्तरदायी होंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: राजस्व संग्रहण पर उपायुक्त की सख्ती, विभागों को दिए लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Gua : आईकुटी गांव में बहारी लोगों द्वारा अंधाधुंध पेड़ों की कटाई, ग्रामीण मर्माहत

सरना स्थाल पर पेड़ों की कटाई से जनजातीय आस्था और परंपरा पर उठे सवाल गुवा : नोवामुंडी क्षेत्र के आईकुटी गांव में बहारी लोगों ने बिना स्थानीय अधिकारियों और ग्रामीणों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *