जमशेदपुर: पिछले चार दिनों से लापता 24 वर्षीय प्रदीप साहू का शव बुधवार सुबह स्वर्णरेखा नदी के छठ घाट के पास तैरता हुआ मिला। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सुबह कुछ स्थानीय लोग निजी काम से छठ घाट पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने नदी में एक शव को तैरते देखा। नजदीक जाकर पहचान करने पर पता चला कि यह लापता युवक प्रदीप साहू का शव है।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना शंकोसाईं थाना पुलिस को दी।
शव की पहचान होते ही परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को भी दी।

सूचना मिलने पर विकास सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।
परिवार के सदस्यों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि रविवार को प्रदीप अपने तीन साथियों के साथ गया था, जिन्हें अब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
परिजनों का दावा है कि इन्हीं तीनों ने मिलकर प्रदीप की हत्या की और शव को नदी में फेंक दिया।




















































