Jamshedpur: पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया थल सेना दिवस, 300 लोग हुए शामिल

जमशेदपुर: पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने बर्मामाइंस प्रेमनगर स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में धूमधाम से थल सेना दिवस मनाया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अवकाश प्राप्त ब्रिगेडियर रणविजय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आर्मी यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर के प्रतिनिधि सूबेदार धर्मेंद्र तिवारी, सूबेदार पी मण्डल, हवलदार नरेंद्र कुमार मिश्रा, गनर धीरज मौर्या, ओ पी आर देवकुमार, गनर राजेश कुमार एवं गनर राजपूत शामिल हुए.

सामूहिक समारोह
कार्यक्रम का संचालन हवलदार रमेश सिंह, बलजीत सिंह, चंद्रमा सिंह, विजय शंकर पांडेय और सचिव दिनेश सिंह के कुशल नेतृत्व में किया गया. इस दौरान थल सैनिकों ने सामूहिक रूप से केक काटकर भारतीय सेना की मजबूती, तरक्की और खुशहाली की कामना की. सभी उपस्थित अतिथियों और थल सैनिकों को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा, युद्धवीर जो हमें छोड़ कर चले गए, उनके परिवार का भी सम्मान किया गया.

विशेष क्षण
इस समारोह में थल सैनिक राजीव रंजन जी के पुत्र आरव का जन्मदिन मनाया गया और उनके दीर्घायु होने की कामना की गई. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई. विनायक म्यूजिकल ग्रुप ने नृत्य एवं मनोरंजन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया. सैनिक परिवार के बच्चों एवं मातृशक्तियों ने सुंदर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसका उपस्थित सैनिक परिवारों ने भरपूर आनंद उठाया.

सफल आयोजन में योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष बृजकिशोर सिंह, राजीव रंजन, सतनाम सिंह, अशोक श्रीवास्तव, रमाशंकर सिंह, अजय सिंह, अमित कुमार, हरेंदु शर्मा, विजय कुमार त्रिपाठी, काम बाबू सिंह, सूबेदार मेजर विजय शंकर पांडे, नवल किशोर सिंह, दिनेश सिंह, डॉक्टर कमल शुक्ला, बरमेश्वर पांडेय, शैलेन्द्र सिंह, कार्यरत सैनिक धर्मेंद्र सिंह एवं दिलीप सिंह भी सपरिवार शामिल हुए.

भोजन और सम्मान
इस कार्यक्रम में लगभग 300 लोग शामिल हुए. सभी के नाश्ता, भोजन और सम्मान की व्यवस्था की गई. कार्यक्रम का संचालन दीपक मलिक, हरेंदू शर्मा, सुशील सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन दिनेश सिंह ने प्रस्तुत किया.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन नई नेतृत्व टीम का हुआ गठन, जानिए किसे कौन सा पद मिला 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time