Jamshedpur : राज्यपाल से मिला पीडीएस डीलर्स संघ का प्रतिनिधिमंडल, 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा

जमशेदपुर : फेयर प्राइस शॉप डिलर्स एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी  का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिला अध्यक्ष मोहन साव पारस एवं महासचिव प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में जमशेदपुर के दौरे पर आए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिला. इस दौरान उन्हें आठ सूत्री मांग पत्र सौंपकर राज्य के पीडीएस डीलरों की समस्याओं से अवगत कराया. राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस संबंध में राज्य सरकार से पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे. इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया. मौके पर एसोसिएशन के  कोर कमिटी सदस्य संजय कुमार समेत अन्य मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिना अनुमति पेड़ व डालियां काटी, सीओ से शिकायत

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time