Jamshedpur : हफीजुल हसन अंसारी को पद से मुक्त करें मुख्यमंत्री : कुलविन्दर सिंह

जमशेदपुर: कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि वह अपने मंत्रिमंडल से मंत्री हफीजुल हसन अंसारी को बाहर करें। कुलविंदर सिंह के अनुसार कोई संवैधानिक पद में रहकर संविधान की मूल भावना के खिलाफ कैसे बयानबाजी कर सकता है।

बयान से झारखंडियों को किया शर्मशार

मंत्री हफीजुल हसन का यह कहना की शरीयत संविधान से ऊपर है, उसे भारत का कोई भी नागरिक स्वीकार नहीं कर सकता है?
मुख्यमंत्री किसी मुसलमान से पूछिए क्या वह माननीय मंत्री के बयान से इत्तेफाक रखता है, उसका जवाब भी ना में होगा।
मंत्री ने अपने बयान से झारखंड और झारखंडियों को शर्मशार किया है। हफीजुल हसन अंसारी विधायक और मंत्री पद छोड़कर धार्मिक कार्य संपादित करें तब भी सच्चा मुसलमान उनके बयान को स्वीकार नहीं करेगा।

बयान से ही समाज में नफरत का माहौल बनएगा

शर्म आती है कि अब मंत्री जी उन धार्मिक बाबा से प्रेरित है जो देश को एक धर्म विशेष राष्ट्र बनाने की वकालत सार्वजनिक रूप से करते हैं?
हफीजुल हसन मंत्री पद छोड़ें और वही काम करें, जिसे वह प्राथमिकता देते हैं। कुलविंदर सिंह के अनुसार हफीजुल हसन अंसारी जैसे लोग धर्मनिरपेक्ष दल की ताकत को कमजोर करते हैं, और वास्तव में देश में बहुसंख्यक वाद की भावना को मजबूत करने को तेल, घी, पेट्रोल, खाद दे रहे हैं। मंत्री पद पर काबिज ऐसे लोगों के उल्टे पुलटे बयान से ही समाज में तनाव, टकराव, नफरत का माहौल बनता है, सामाजिक सद्भाव और ताना-बाना को नुकसान पहुंचता है। हफीजुल हसन अंसारी को इतनी समझ होनी चाहिए कि प्रतिनिधि मूलक लोकतंत्र में वोटो के ध्रुवीकरण और गोलबंदी के लिए जो बयान राजनीतिक विशेष दल के नेता दे सकते हैं वह विधायक मंत्री बनने के बाद किसी भी मूल्य पर स्वीकार्य नहीं हो सकते। विधायक, सांसद, मंत्री में लोकतांत्रिक संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पण और लोक लज्जा होनी चाहिए। जो इस समय हफीजुल हसन अंसारी में नहीं है? ऐसे तत्वों का सभ्य समाज में पोषण और संरक्षण नहीं होना चाहिए

Spread the love

Related Posts

Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time