Jamshedpur : विश्व जल दिवस पर वर्कर्स कॉलेज में जल संरक्षण के विभिन्न तरीकों पर प्रकाश डाला गया

 

जमशेदपुर :   विश्व जल दिवस के अवसर पर जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में NSS इकाई और भूगोल विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी. महालिक ने जल संरक्षण के विभिन्न तरीकों पर प्रकाश डाला और छात्रों से अपील की कि वे जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अग्रणी बनें। उन्होंने बताया कि जल के महत्व को समझना और उसका सही तरीके से उपयोग करना हमारी जिम्मेदारी है, और इसके लिए हमें सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है।

  • नेहा कुमारी प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत की

कार्यक्रम में एमए सेमेस्टर- 3 की छात्रा नेहा कुमारी ने जल पर अपनी स्वयं की लिखी एक प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत की, जो सभी उपस्थित लोगों के दिलों को छू गई। भूगोल विभाग के छात्रों ने पोस्टर प्रस्तुति के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया और इस मुद्दे पर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का मंच संचालन एम.ए. सेमेस्टर- 3 के छात्र सागर कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुनाल महतो ने किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित थे, जिन्होंने इस पहल को सराहा और जल संरक्षण के महत्व को सभी छात्रों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।  कार्यक्रम छात्रों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा और सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने आसपास के क्षेत्र में जल बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

इसे भी पढ़ें : Adiyapur : जियाडा में ट्रैफिक सिग्नल लाइट को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time