Jamshedpur: “हर मरीज में मानवता देखते हैं चिकित्सक” – विकास सिंह

जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने मानगो निवासी दो प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित किया. जनरल फिजिशियन डॉक्टर अजय मिश्रा एवं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजू कुमार को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं.

सम्मान समारोह के दौरान विकास सिंह ने कहा, “हर डॉक्टर समान होता है. किसी एक डॉक्टर का सम्मान करना, उस समाज में सेवा दे रहे सभी चिकित्सकों के समर्पण को सम्मानित करने जैसा है.”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि डॉक्टर धर्म, जाति या वर्ग देखकर मरीज का इलाज नहीं करते. उनके लिए हर पीड़ित सिर्फ एक इंसान होता है.

विकास सिंह ने डॉक्टरों के संघर्ष को रेखांकित करते हुए कहा, “जब कोई मरीज जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा होता है, उस वक्त परिवार पीछे हट सकता है, लेकिन डॉक्टर ही होते हैं जो मृत्यु से अंतिम सांस तक लड़ते हैं.”

कोविड-19 महामारी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आज समाज सामान्य जीवन जी रहा है तो इसका पूरा श्रेय डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और उनकी अथक सेवा को जाता है. “जिस तरह उन्होंने जान जोखिम में डालकर मानवता की रक्षा की, वह अनुकरणीय और स्मरणीय है,” उन्होंने कहा.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मानगो में योग शिक्षकों हेतु शुरू हुआ 100 घंटे का विशेष योग शिविर

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *