Jamshedpur: आगामी पर्व त्योहारों के मद्देनजर केन्द्रीय शांति समिति और रामनवमी अखाड़ा की बैठक, विसर्जन और रूट चार्ट का पालन करना जरूरी

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में DC अनन्य मित्तल और SSP किशोर कौशल की अध्यक्षता में केन्द्रीय शांति समिति और रामनवमी अखाड़ा समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में आगामी पर्वों – रामनवमी, ईद, हिन्दू नववर्ष और सरहुल पर्व के दौरान विधि व्यवस्था, शांति व्यवस्था, जनसुविधाओं और यातायात व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई.

समय पर विसर्जन और स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जाएगा

बैठक में DC ने कहा कि विधि व्यवस्था के पालन में सहयोग करने वाले और समय पर विसर्जन तथा बेहतर कार्य करने वाले स्वयंसेवकों और अखाड़ा समितियों को समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह पर्व खुशी का अवसर है और इस दौरान हमें संयमित एवं अनुशासित तरीके से पर्व मनाना चाहिए, ताकि नागरिकों की खुशियां बढ़ें और किसी प्रकार की विघ्न-विशेष न हो.

अखाड़ा समितियों से विशेष आग्रह

SSP  ने सभी अखाड़ा समितियों से विशेष अपील की कि वे अपने वॉलंटियर की सूची प्रशासन को सौंपे. उन्होंने कहा कि केन्द्रीय शांति समिति को कम से कम 100 वॉलंटियर की सूची प्रदान करनी होगी, वहीं प्रत्येक अखाड़ा समिति को 25-25 वॉलंटियर की सूची सौंपनी होगी. इन वॉलंटियरों को पहचान पत्र जारी किया जाएगा. इस प्रक्रिया से प्रशासन और अखाड़ा समितियों के बीच बेहतर समन्वय बनेगा.

सुरक्षा और विधि व्यवस्था पर जोर

पुलिस प्रशासन की ओर से वरीय पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि कलाबाजी के दौरान केवल वे लोग इसे प्रदर्शन करें, जिन्हें कलाबाजी की पूरी समझ हो, और पारंपरिक अस्त्रों का प्रयोग ही किया जाए. साथ ही आग या कांच से कलाबाजी दिखाने से परहेज करने का निर्देश भी दिया गया.

विसर्जन और रूट चार्ट का पालन करना जरूरी

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विसर्जन जुलूस के मार्ग में कोई विचलन नहीं किया जाएगा. जुलूस के दौरान सड़क मरम्मत, पेयजल, बिजली पोल की जर्जर स्थिति और अन्य व्यवस्थाओं की तत्काल जांच की जाएगी. जिला प्रशासन ने साफ-सफाई और पेड़ की छंटाई के कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया.

अफवाहों से बचने का किया गया आग्रह

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान ने सभी से अपील की कि कोई भी अफवाह या अपुष्ट सूचना मिलने पर उसे स्थानीय प्रशासन या जिला नियंत्रण कक्ष से सत्यापित किया जाए. उन्होंने कहा कि थानावार शांति समितियों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं, और उनके माध्यम से सभी शिकायतों और सुझावों पर समयबद्ध कार्रवाई की जा रही है.

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे. इसके अतिरिक्त, बीडीओ, सीओ, डीएसपी और थाना प्रभारी भी इस बैठक में शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मानगो क्षेत्र में जलापूर्ति समस्या पर SDM ने लिया संज्ञान, अवैध कनेक्शनों के खिलाफ होगी कार्रवाई


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : सड़क दुर्घटना में नेक मददगार, राहवीर की भूमिका अहम, समय पर सहायता से बच सकती हैं कई जानें : संतोष कुमार

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय ) : एमडीडीटीआई में रेलकर्मियों को सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया सड़क दुर्घटना केवल एक व्यक्ति की नहीं,…

Spread the love

Bahragora : साइक्लोन अर्णव के प्रभाव से हुई 70 एमएम बारिश से धान की फसल पर मंडराया भारी संकट, अन्नदाता को सता रहा आर्थिक नुकसान का डर

बहरागोड़ा : तीन राज्यों के त्रिवेणी संगम में स्थित बहरागोड़ा प्रखंड में साइक्लोन अर्णव के असर से पिछले दो दिनों के दौरान हुई मूसलाधार बेमौसम बारिश ने किसानों की नींद…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time