Jamshedpur: 60 वर्षों से बसे लोगों को बिना पुनर्वास के उजाड़ना गैरकानूनी – J.P. पांडेय

जमशेदपुर:  भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता जय प्रकाश पांडेय ने कहा है कि बरकाकाना रेलवे स्टेशन की जमीन पर पिछले लगभग 60 वर्षों से बसे लोगों को बिना पुनर्वास के उजाड़ना गैरकानूनी है।

पांडेय ने बताया कि इस जमीन पर करीब 1000 लोग रहते हैं और 75 से अधिक दुकानें व मकान बनाकर लोग अपनी आजीविका चला रहे हैं। ऐसे में रेलवे प्रशासन द्वारा अचानक नोटिस जारी कर जगह खाली करने को कहना जनता के साथ अन्याय है।

उन्होंने कहा कि अमृत रेलवे विकास भारत यात्रा के दौरान बरकाकाना स्टेशन को विकास परियोजना के लिए चुना गया है और इसके लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी बताया गया है। लेकिन विकास के नाम पर विनाश उचित नहीं है। पांडेय ने स्पष्ट कहा कि पहले बसाने की व्यवस्था की जाए, तभी विस्थापन हो सकता है।

पांडेय ने तर्क दिया कि जब ये लोग जमीन पर बसे थे, तब रेलवे प्रशासन की देखरेख में ही बसाए गए थे। अब अचानक इन्हें अवैध निवासी बताना अनुचित है। उन्होंने कहा कि भारतीय कानून भी कहता है कि यदि कोई व्यक्ति 40 वर्षों से अधिक समय तक किसी भूमि पर रह रहा हो, तो बिना पुनर्वास के उसे हटाया नहीं जा सकता।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जदयू का बयान—“सिर्फ अनुमंडल खोलने से अपराध नहीं रुकेगा, चाहिए ठोस एक्शन प्लान”

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *