Jamshedpur: जमशेदपुर को मिलेगा हाईटेक 5 मंजिला बस टर्मिनल, AC वेटिंग हॉल, फूड कोर्ट और डोरमेट्री की रहेगी सुविधा

जमशेदपुर:  औद्योगिक नगरी जमशेदपुर को आधुनिक परिवहन सुविधा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सुगम और आरामदायक यात्रा के संकल्प के तहत यह टर्मिनल मानगो डिमना चौक के पास 13 एकड़ जमीन पर बनेगा।

145 करोड़ की परियोजना, जुडको को जिम्मेदारी
नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने इस परियोजना को हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HAM) पर बनाने की मंजूरी दे दी है। अब इसे प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जुडको को उच्च गुणवत्ता वाला टर्मिनल बनाने का निर्देश दिया है। कर्नाटक की आइडेक एजेंसी ने इसका डिजाइन तैयार किया है, जिसकी लागत 145.24 करोड़ रुपये होगी।

टर्मिनल का ढांचा और सुविधाएं

  • टर्मिनल भवन: 5 मंजिला (दो बेसमेंट, ग्राउंड + 3 मंजिल)
  • वाणिज्यिक भवन: एक बेसमेंट, ग्राउंड + 3 मंजिल
  • 50 आदर्श पार्किंग, 23 बस वे
  • 300 कार और 350 बाइक पार्किंग
  • जल संसाधन विभाग का कार्यालय व गोदाम
  • एसटीपी, डब्ल्यूटीपी, ईटीपी और आंतरिक सड़क व्यवस्था

यात्रियों के लिए आधुनिक इंतजाम

  • फर्स्ट फ्लोर: 80 सीटों का एसी वेटिंग हॉल, 120 बेड यात्री डोरमेट्री, 60 बेड चालक डोरमेट्री, फूड कोर्ट, दुकानें, सुरक्षा कार्यालय, ट्रेवल एडमिन ऑफिस, शौचालय
  • ग्राउंड फ्लोर: 23 बस वे, 18 टिकट काउंटर, क्लॉक रूम, लॉजिस्टिक सेंटर, रेस्टोरेंट, पब्लिक शौचालय, फूड कोर्ट

परिसर को झारखंडी कला और पेंटिंग्स से सजाया जाएगा

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पूर्व CM रघुवर दास ने बहनों से राखी बंधवाकर दिया नारी सुरक्षा का संदेश

 

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time