जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर आज जनता दल (यू) के नेताओं ने मानगो थाना क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस अभियान का नेतृत्व जदयू मानगो थाना अध्यक्ष श्री लालू गौड़ ने किया। निरीक्षण के दौरान दल ने बैकुंठ नगर छठ घाट, वास्तु विहार छठ घाट, गौड़ नगर छठ घाट, साईं सूरज आश्रम छठ घाट, बागरा कुली छठ घाट, कृष्णा नगर छठ घाट, शांति नगर छठ घाट, लक्ष्मी नगर छठ घाट और राम नगर छठ घाट का दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान दल ने कई घाटों पर सीढ़ियों के टूटे होने, कचरे का जमा रहना, प्रकाश व्यवस्था की कमी और पहुंच मार्ग की जर्जर हालत जैसी समस्याएँ पाई। जदयू नेताओं ने कहा कि सभी घाटों की मरम्मत, सफाई और बेहतर व्यवस्था की तत्काल आवश्यकता है।
निरीक्षण टीम ने नगर निगम और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से अनुरोध किया कि छठ पर्व से पहले सभी घाटों पर सफाई, सीढ़ी मरम्मत, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था के कार्य पूर्ण किए जाएं। ताकि श्रद्धालु पूजा के दौरान किसी भी असुविधा का सामना न करें और पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।
इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह, जिला सचिव प्रेम सक्सेना, जिला सचिव विकास साहनी, जिला सचिव विनोद सिंह, प्रतिनिधि पिंटू सिंह, पवन सिंह, महानगर सचिव दीपक गौड़, महानगर सचिव मृत्युंजय शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री ममता सिंह, उलीडीह थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह, मनोज गुप्ता, अशोक सिंह, अभिजीत चंद्रा, अवतार सिंह और मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर निशांत सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :




















































