Jamshedpur: JDU उलीडीह थाना समिति ने रामकृष्ण कॉलोनी में चलाया संपर्क एवं समस्या समाधान अभियान

जमशेदपुर:  जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह थाना समिति ने अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में रामकृष्ण कॉलोनी में संपर्क एवं समस्या समाधान अभियान चलाया।
टीम ने गली–मोहल्लों का दौरा कर स्थानीय निवासियों से संवाद किया। लोगों ने बताया कि इलाके में पेयजल आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है—दिन में केवल एक बार और वह भी 10–15 मिनट के लिए ही पानी मिल रहा है।

इसके अलावा कचरा प्रबंधन, सफाई व्यवस्था, नाला सफाई, खराब स्ट्रीट लाइट और जर्जर सड़क जैसी समस्याएं भी सामने आईं। जद(यू) नेताओं ने आश्वस्त किया कि संबंधित अधिकारियों से मिलकर सभी मुद्दों के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला सचिव विकास साहनी, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, महामंत्री मनोज गुप्ता, अभिजीत सेनापति, परविंदर राम, योगेंद्र साहू, नीरज सिंह, संजय सिंह, सागर दत्ता, विजय बर्मन, मनोज राय आदि मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jadugora: UCIL कॉलोनी के मार्केट कॉम्प्लेक्स की हालत खराब, पानी टपकने से दुकानदार परेशान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *