Jamshedpur : झारखंड बोर्ड का पेपर लीक होने पर भाजयुमो नेता ने शिक्षा व्यवस्था पर उठाया सवाल

जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर  अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने जैक बोर्ड की परीक्षा में साइंस का पेपर लीक होने पर झारखंड सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में शिक्षा व्यवस्था दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है. बोर्ड के साइंस का पेपर का लीक होना न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है, बल्कि यह राज्य सरकार की निष्क्रियता और भ्रष्टाचार की पोल भी खोलता है. कहा कि हाल ही में जैक के अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नाबालिग के अपहर्ता को मिला संदेह का लाभ, बरी

लेकिन यह घटना यह सवाल खड़ा करती है कि आखिरकार क्यों हर परीक्षा में पेपर लीक हो जाते हैं? आखिरकार सरकार क्यों कोई भी परीक्षा कदाचारमुक्त नहीं करवा पा रही है?. हर परीक्षा में गड़बड़ी क्यों सामने आती है?, अब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई है? यह साफ संकेत है कि झारखंड सरकार और शिक्षा विभाग अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं और शिक्षा प्रणाली को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. शिक्षा मंत्री की भूमिका भी सवालों के घेरे में है. उन्होंने पेपर लीक गिरोह पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में पहली बार आयोजित हुआ ‘रेडिएंट झारखंड’, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की लगाई गई प्रदर्शनी

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घर से निकली युवती सकुशल टाटानगर स्टेशन पर मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस

रोजगार की तलाश में दिल्ली गई थी युवती, किसी अप्रिय घटना से बची टाटानगर स्टेशन पर पुलिस ने बरामद किया जमशेदपुर : आदित्यपुर में काम की तलाश में घर से…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *