जमशेदपुर : झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन सेंट्रल की अहम बैठक 13 जनवरी को विश्वकर्मा बैंक्विट हॉल, रामगढ़ में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने की। बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड इमेजिंग एक्सपो कमेटी का गठन किया गया। हजारीबाग के बिरजू कुमार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष रांची के शिवराम गुप्ता एवं धनबाद के सुनील कुमार सिंह को, जमशेदपुर के रूपेश कुमार यश को सचिव और सह सचिव बोकारो के चंदेश्वर पंडित, हजारीबाग के राजेश कुमार सिन्हा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस कमेटी के तत्वाधान में आने वाले अप्रैल माह में झारखंड इमेजिंग का छठवां एक्सपो किया जाएगा। केंद्रीय कमेटी के सचिव चुने गए रूपेश कुमार फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सचिव रह चुके हैं। इस बैठक में जमशेदपुर से आनंद कुमार सिंह, अध्यक्ष, कमलेश कुमार, उपाध्यक्ष, शिव शंकर गोराई, कोषाध्यक्ष, अशोक केसरी, पूर्व अध्यक्ष, रूपेश कुमार, पूर्व सचिव, सोमेन सरकार, पूर्व कोषाध्यक्ष, अभिमन्यु कुमार तथा मुकेश कुमार ने हिस्सा लिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा का भव्य समापन श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुईं महिलाएं
There is no ads to display, Please add some



















































