जमशेदपुर : करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की हत्या के बाद सोमवार को रांची से (एफएसएल) की तीन सदस्यीय टीम जमशेदपुर पहुंची। टीम सबसे पहले एमजीएम अस्पताल गई, जहां शव की प्रारंभिक जांच की गई। इसके बाद एफएसएल टीम घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।
कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए
मौके से टीम ने खून के नमूने एकत्र किए और तकनीकी सहायता से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए। साथ ही, घटनास्थल की तस्वीरें भी ली गईं। उधर, पुलिस की मौजूदगी में शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । एफएसएल टीम द्वारा जुटाए गए सबूतों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Jadugora : आजादी के दशकों बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, खोखले साबित हो रहे प्रशासन के दावे
There is no ads to display, Please add some


















































