Jamshedpur : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत का होली मिलन समारोह आयोजित

जमशेदपुर : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तथा होली मिलन कार्यक्रम बारीडीह के वीर कुंवर सिंह हॉल में धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मणिपाल हॉस्पिटल की प्रोफेसर डॉ. सोनालिका सिंह, उप निर्वाचन आयुक्त प्रियंका सिंह, डीसपी अरुणा मिश्रा, तरुणा मिश्रा, भोजपुरी सिंगर शिवानी पंकज शामिल हुए। कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह के निर्देश अनुसार प्रदेश महामंत्री चंदा सिंह राजपूत के नेतृत्व में की गई। महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए साथ ही बच्चियों और महिलाओं को उनके क्षेत्र में किए गए कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रवक्ता श्वेता सिंह ने किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह सम्मानित   

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोल्हान अध्यक्ष शीलू सिंह, जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह, जिला सचिव पूनम सिंह, जिला कार्यकर्ता संगीता सिंह, गोविंदपुर मंडल महामंत्री अंशु सिंह, टेल्को मंडल अध्यक्ष मंडल पूनम सिंह, सोनारी मंडल अध्यक्ष कंचन सिंह, बिरसानगर मंडल रेणु सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष बिना सिंह तथा अन्य उपस्थित थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह को कुंभ मेले में सभी क्षत्रिय समाज के परिवार को ले जाने के लिए समाज की महिलाओं द्वारा सम्मानित किया गया। तथा चंदा सिंह के सपोर्ट करने के लिए टेल्को मंडल उपाध्यक्ष सुषमा सिंह तथा संजू सिंह को भी सम्मानित किया गया और महामंत्री चंदा सिंह राजपूत को संगठन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 

 भोजपुरी होली गीतों की प्रस्तुति

कार्यक्रम के सभी वक्तव्य में बच्चियों की शिक्षा उनकी आत्मनिर्भरता तथा आपसी संबंध के ऊपर जोड़ दिया गया। बच्चियों की सुरक्षा और उनके उज्जवल भविष्य के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में छात्राणियों को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। भोजपुरी गायक शिवानी सिंह ने होली के भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति दी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: महिला दिवस पर ‘आत्मरक्षा – एक विश्वास’ संस्था ने दिया सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *