Jamshedpur :  वकीलों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ  विरोधियों के मुंह पर तमाचा :  सुधीर कुमार पप्पू

3 मई को रांची में वकीलों को प्रदान करेंगे स्वास्थ्य बीमा कार्ड
जमशेदपुर : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा अधिवक्ताओं के लिए अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत वैसे लोगों के मुंह पर तमाचा है जो राजनीतिक विरोध नीति के प्रभाव में आकर मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा की बुराई प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से करते थे।
अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि चुनाव से पहले ही हेमंत सोरेन की सरकार ने अधिवक्ता कल्याण कोष में अपने हिस्से का अनुदान दे दिया और नए अधिवक्ताओं के लिए स्टाइपेंड देने की भी घोषणा की और इसके लिए फंड भी मुहैया करवाया।
तब हमारे वकील पेशे में शामिल वैसे अधिवक्ता भाई- बहनों को पसंद नहीं आया, क्योंकि वह एक खास विचारधारा से प्रभावित पोषित हैं। उन वकीलों ने कहा था कि यह केवल चुनावी फंडा है। जमकर ऐसे वकीलों ने बार एसोसिएशन में सरकार के खिलाफ अभियान चलाया फिर भी हेमंत सोरेन सरकार बहुमत से बन गई।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: रामगढ़ प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न, महेश मारवाह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

हेमंत सरकार ने बीजेपी के चुनावी जुमला की तरह इसे नहीं लिया और इसे धरातल पर उतारा है और इसके लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन बधाई के पात्र हैं। हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के कार्यरत, सेवानिवृत, पदाधिकारियों एवं अन्य को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने का निर्णय ले रखा है और उसमें सरकार ने वकीलों को भी शामिल किया है।
झारखंड अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास समिति के अंतर्गत निबंध अधिवक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा और तीन मई को निंबंधित वकीलों को स्वास्थ्य बीमा कार्ड प्रदान किया जाएगा। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम होटवार रांची में साढ़े ग्यारह बजे से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वकीलों को स्वास्थ्य बीमा कार्ड अपने कर कमल से प्रदान करेंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: ई-कोर्ट सेवाओं को लेकर अधिवक्ताओं को मिला प्रशिक्षण, ई-फाइलिंग से लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग तक दी गई जानकारी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उत्कृष्ट सेवा के लिए जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक को मिला सम्मान , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित

जमशेदपुर : रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि विगत…

Spread the love

Jamshedpur : राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 3.18 लाख केस का हुआ निष्पादन, 8.16 करोड़ रुपये की राजस्व की हुई प्राप्ति

जमशेदपुर : व्यवहार न्यायालय में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर  से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 318765 केसों का निपटारा किया गया, जिसमें प्रीलिटिगेशन केस 308616…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time