Jamshedpur: लायंस क्लब ने जिला बार संघ को दिया शीतल जल का तोहफा, अधिवक्ताओं में खुशी की लहर

जमशेदपुर: आज जमशेदपुर जिला बार संघ के बार भवन के द्वितीय तल्ले पर लायंस क्लब जमशेदपुर द्वारा शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए एक वाटर कूलर प्रदान किया गया. इस अवसर पर लायंस क्लब के सदस्य माननीय विवेक चौधरी और सुशील अग्रवाल जी उपस्थित रहे. उनके साथ जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ दास , उपाध्यक्ष बलाई पंडा , महासचिव कुमार राजेश रंजन जी तथा अन्य सम्मानित अधिवक्ता गण भी उपस्थित थे.

सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति

इस कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सम्मानित अधिवक्ताओं में गीता कुमारी, तापस बंदोपाध्याय, जगदीश विश्वास, विकास कुमार, राहुल कुमार, मनोज भूषण प्रसाद, वरिष्ठ अधिवक्ता आर एन उपाध्याय, अक्षय कुमार झा, हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद, सुषमा कुमारी, मिथिलेश सिंह, केशव कुमार सिंह, अंजन कुमार साहू, गोपाल शर्मा, रमन जी ओझा, विनोद कुमार मिश्रा, परमजीत कुमार श्रीवास्तव सहित लगभग 100 से ज्यादा अधिवक्ता उपस्थित थे.

हर्षोल्लास और धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह था. सभी ने लायंस क्लब के सदस्यों का धन्यवाद किया और इस पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया.उद्घाटन समारोह के बाद सभी उपस्थित अधिवक्ताओं को प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे कार्यक्रम में और भी सौहार्द्रपूर्ण माहौल बना.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: हंगामे के बाद NH-33 पर हटाई गई बैरिकेटिंग, रामनवमी उत्सव में आई राहत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time