Jamshedpur: लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे वरिष्ठ पत्रकार सिद्धिनाथ दुबे का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक

आदित्यपुर: आदित्यपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार सिद्धिनाथ दुबे (एसएन दुबे) का बुधवार की शाम निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अपने आवास पर ही इलाजरत रहने के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही कोल्हान क्षेत्र के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

पत्रकारिता को समर्पित जीवन
बक्सर (बिहार) जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के मूल निवासी स्व. दुबे बीते 45 वर्षों से अधिक समय से आदित्यपुर में निवासरत थे। वे लौहनगरी जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकारों में गिने जाते थे। उन्होंने वर्षों तक हिंदी दैनिक उदित वाणी से जुड़कर अपनी पैनी लेखनी से पत्रकारिता को दिशा दी। वर्तमान में वे झारखंड प्रदीप नामक मासिक पत्रिका का संपादन-प्रकाशन कर रहे थे। साथ ही चमकता आईना, एससीएन न्यूज़ सहित अन्य संस्थानों में भी उनका योगदान रहा।

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
उनके निधन की सूचना फैलते ही आदित्यपुर-2 स्थित आरआईटी थाना के समीप एलआईजी रो हाउस में उनके आवास पर क्षेत्र के अनेक जाने-माने लोग, समाजसेवी और पत्रकार अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। सबों ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

अंतिम यात्रा में उमड़ा स्नेह और सम्मान
देर शाम उनकी अंतिम यात्रा उनके आवास से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। यह यात्रा मानो पत्रकारिता के एक युग को श्रद्धांजलि देने का प्रतीक बन गई।

शोक संतप्त परिवार
स्वर्गीय दुबे अपने पीछे पत्नी, पुत्र अमित दुबे, तीन विवाहित पुत्रियों सहित एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस कठिन घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य और शक्ति मिले, यही कामना सभी शोकाकुलों ने की।

इसे भी पढ़ें : Adityapur: हरिजन बस्ती की जल संकट पर दलित समाज की बैठक, JMM नेताओं से मिला सहयोग का आश्वासन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : जेएमएम प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल के नए थाना प्रभारी का किया सम्मान, क्षेत्र की सुरक्षा पर की चर्चा

बहरागोड़ा : पूर्वांचल झामुमो मंडल कमेटी के वरिष्ठ नेता दीपक महापात्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल के नए थाना प्रभारी कुमार इन्द्रेश से मुलाकात कर उनको पुष्पगुच्छ से…

Spread the love

Jamshedpur : सुंदरनगर में केदारनाथ धाम की तर्ज पर बनेगा दुर्गा पूजा पंडाल, भूमि पूजन के साथ शुरू हुई तैयारी

जमशेदपुर :  सुंदर नगर दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में बुधवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। पंडित कृपा शंकर शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time