Jamshedpur: मानगो के वास्तु विहार में दो दिन से बंद हैं घरों के दरवाज़े, वीडियो बनाकर साझा की पीड़ा

जमशेदपुर: बीते दो दिनों से हो रही मूसलधार बारिश ने मानगो-बालीगुमा स्थित ‘वास्तु विहार कॉलोनी’ को पूरी तरह जलमग्न कर दिया है. राष्ट्रीय राजमार्ग-33 के किनारे स्थित इस कॉलोनी का मुख्य सड़क से संपर्क कट चुका है. लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं, और अब तक कोई भी प्रशासनिक सहायता नहीं पहुंची है.

यही वह कॉलोनी है, जहां आईएनएस सिंधु में शहीद हुए नेवी ऑफिसर स्वर्गीय मनोरंजन का आवास स्थित है. स्थानीय निवासियों ने उनके सम्मान में निजी खर्च पर एक शहीद स्मारक और पार्क भी निर्मित किया है, जहां हर वर्ष पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होता है.

विडंबना यह है कि आज उसी कॉलोनी में लोग डर के साए में रह रहे हैं — पानी की तेज़ धारा ने घरों की दीवारों को कमजोर कर दिया है और दीवार गिरने का खतरा मंडरा रहा है.

वास्तु विहार सोसाइटी के लोगों ने कॉलोनी की स्थिति का वीडियो बनाकर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को भेजा. उन्होंने न केवल समस्या को उजागर किया बल्कि वीडियो को जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तक भी भेजा और उपायुक्त से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की.

विकास सिंह ने कहा कि नगर निगम सिर्फ कागज़ी योजनाओं और हवा-हवाई वादों में उलझा रहता है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा,

“धरातल पर नहीं, हवा में काम करता है नगर निगम — और उसका परिणाम आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।”

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि सिर्फ तस्वीर खिंचवाने आते हैं, लेकिन जमीनी समस्या जस की तस बनी रहती है. विकास सिंह ने कहा कि जनता अब सिर्फ आश्वासन नहीं, ठोस समाधान चाहती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन इस संवेदनशील मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाएगा.

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: लगातार बारिश से बिगड़ा नदियों का मिज़ाज, प्रशासन ने की नदी किनारे न जाने की अपील

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक में एसएसपी ने मातहतों को दिए हर हाल में अपराध नियंत्रण के निर्देश, शहरभर में लगेंगे 300 नए सीसीटीवी कैमरे

जमशेदपुर : जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन, नशे और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस की मासिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time