Jamshedpur: विधायक ने उठाया सरकारी महाविद्यालय में बंद डीएलएड का मुद्दा

डॉ.विशेश्वर यादव

जमशेदपुरः झारखंड में चल रहे बजट सत्र के दौरान बुधवार को विधायक समीर कुमार मोहंती ने सरकारी महाविद्यालय में बंद पड़े डीएलएड का मुद्दा उठाया. यह मुद्दा पूरे झारखंड का है और इसमें सभी  युवाओं को फायदा होगा. इस संबंध में ग्रेजुएट कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. विशेश्वर यादव ने कहा कि विधायक समीर कुमार मोहंती ने अपने सरकार के खिलाफ यह मुद्दा उठाकर अपने साहस का परिचय दिया है. सरकार ने वर्ष 2023 में सभी सरकारी महाविद्यालय में डीएलएड का कोर्स बंद कर दिया था. जिससे प्रदेश के युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें मजबूरी में निजी महाविद्यालय से डीएलएड कोर्स करना पड़ता है.

इसे भी पढ़ेः Swarnrekha Aarti Jamshedpur: लौहनगरी में कुम्भ जैसा माहौल, अस्सी घाट के आचार्य के नेतृत्व में पंडितों ने की स्वर्णरेखा आरती, देखिए Exclusive तस्वीरें

जिससे युवाओं को भारी भरकम फीस देना पड़ता है. जो झारखंड जैसे प्रदेश के युवाओं के लिए बहुत ही कष्टकारी है. वहीं सरकारी जवाब में उन्हें कहा गया कि 2030 में नई शिक्षा नीति के तहत डीएलएड बंद कर दिया जाएगा. यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड सरकार द्वारा 7 साल पहले ही डीएलएड बंद कर देना क्या सही है.? 7 साल तक क्या निजी महाविद्यालय और अन्य राज्यों से झारखंड के छात्र डीएलएड करेंगे. जिन छात्रों के पास पैसे नहीं है. वह क्या शिक्षक नहीं बन पाएंगे. सारी सवालों का जवाब सरकार को देना होगा. झारखंड के य़ुवा समीर मोहंती को हमेशा याद रखेंगे.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोशल मीडिया पर आपराधिक घटनाओं से नाम जोड़ने और तस्वीरें लगाकर बदनाम करने की सुनियोजित साजिश रचने वाले हो रहे हैं बेनकाब – सरयू  राय 

बड़ा आरोपः बन्ना गुप्ता आपराधिक गतिविधियों के संरक्षक और सरगना के रुप में सामने आए हैं, अशोक राघव के जप्त मोबाइल में ऐसे कई प्रमाण हैं -पुलिस अशोक राघव और…

Spread the love

Jamshedpur : बिष्टुपुर में कृष्ण और सुदामा की महिमा का गुणगान के साथ भागवत कथा का विश्राम, कथा वाचक ने जीवन में मित्रता की अहम भूमिका का दिया संदेश

जमशेदपुर : बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हवन यज्ञ में पूर्णाहुति सहित भगवान श्रीकृष्ण और उनके बालसखा सुदामा की पवित्र मित्रता के गुणगान तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time