Jamshedpur : विधायक संजीव सरदार ने जेएसएलपीएस की महिलाओं को उचित मानदेय और सामाजिक सुरक्षा देने की मांग की

जमशेदपुर :  झारखंड राज्य आजीविका मिशन (JSLPS) के तहत कार्यरत महिलाओं एवं संकुल स्तर पर काम करने वाली महिला कैडरों को उनका उचित अधिकार मिलना चाहिए। पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा के शून्यकाल में सरकार से मांग की है कि इन महिलाओं के मानदेय में वृद्धि की जाए और उन्हें सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाए।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वंचित

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि JSLPS में कार्यरत महिलाएँ आजीविका संवर्धन और महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बहुत कम मानदेय मिलता है। साथ ही, वे सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वंचित हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इन महिलाओं के मानदेय को बढ़ाया जाए और उन्हें पेंशन, बीमा तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए।

विधायक के पहल के बाद जगी उम्मीद

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ये महिलाएँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दे रही हैं, इसलिए उनके हक की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की है, ताकि इन महिलाओं को वित्तीय स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा प्राप्त हो सके। JSLPS में काम करने वाली महिलाएं लंबे समय से अपने मानदेय और अन्य सुविधाओं की मांग कर रही हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पेंशन के लिए बैंक व प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश हैं बुजूर्ग, घंटो कतार में खड़े रहने को मजबूर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time