Jamshedpur: डॉक्टर या नर्स बुलाने के लिए नहीं करनी होगी भागदौड़, MGM अस्पताल में अब कॉलिंग सिस्टम शुरू

जमशेदपुर:  मानगो डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में अब मरीजों को डॉक्टर या नर्स को बुलाने के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। अस्पताल प्रबंधन ने सभी वार्डों में नया कॉलिंग सिस्टम शुरू किया है ताकि मरीजों को त्वरित सहायता मिल सके।

अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. जुझार मांझी ने बताया कि हर बेड के पास एक स्विच लगाया गया है। मरीज को किसी भी तरह की तकलीफ होने पर बस बटन दबाना होगा। इसके बाद सिस्टर रूम में घंटी बजेगी और नर्स तुरंत मरीज के पास पहुंच जाएंगी। जरूरत होने पर डॉक्टर को भी बुलाया जाएगा ताकि इलाज में कोई देरी न हो।

डॉ. मांझी ने बताया कि अब हर वार्ड में एक विजिट रजिस्टर रखा गया है। इसमें डॉक्टर और नर्स अपनी विजिट का समय और मरीज का नाम दर्ज करेंगे। इससे यह साफ रहेगा कि किस मरीज को कब और किस डॉक्टर ने देखा। इससे मरीजों की यह शिकायत खत्म होगी कि डॉक्टर या नर्स देखने नहीं आते।

अस्पताल ने ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) में भी भीड़ और लंबी कतारों से राहत देने के लिए टोकन सिस्टम लागू किया है। अब मरीजों को घंटों लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। ओपीडी के बाहर बैठने की सुविधा के साथ टोकन नंबर दिया जाएगा, और नंबर आने पर मरीज डॉक्टर को दिखा सकेंगे।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इन नई व्यवस्थाओं से मरीजों और डॉक्टरों दोनों को सुविधा होगी। भीड़भाड़ और अव्यवस्था पर नियंत्रण रहेगा, और एमजीएम अस्पताल की सेवा अब अधिक पारदर्शी और मरीज-केन्द्रित बनेगी।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : रफ़्तार ने छीनी जिंदगी, बहरागोड़ा में ट्रक ने टेंपो को रौंदा, चालक की मौत, चार ग्रामीण गंभीर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 एक बार फिर रक्त रंजित हुआ। बुधवार को बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा चौक के पास एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने टेंपो को…

Spread the love

Jamshedpur : मारवाड़ी महिला मंचः प्रभा पड़िया प्रदेश अध्यक्ष, सीमा अग्रवाल जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ

जमशेदपुर : मंगलवार को मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time