Jamshedpur: प्रत्येक प्रखंड में नोडल अधिकारियों ने किया विस्तृत मूल्यांकन

जमशेदपुर: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार, सभी 11 प्रखंडों में नामित नोडल अधिकारियों द्वारा प्रत्येक शनिवार को सरकारी संस्थानों का निरीक्षण किया जाता है. इसी क्रम में आज आवासीय विद्यालयों की जांच की गई.

 

किस-किस बिंदु पर हुई जांच?

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निम्नलिखित पहलुओं का मूल्यांकन किया:

छात्रावास की संरचना व क्षमता
रंग-रोगन व सफाई व्यवस्था
बिस्तर, पीने के पानी, शौचालय व बिजली की स्थिति
सोलर बिजली की उपलब्धता व स्वास्थ्य जांच की नियमितता
खेल-कूद की सुविधाएं व सुरक्षा व्यवस्था
पठन-पाठन हेतु समुचित कमरे की उपलब्धता
भोजन की गुणवत्ता व मेनू के अनुसार आपूर्ति
शिकायत निवारण प्रणाली की स्थिति

 

कौन-कौन अधिकारी रहे शामिल?

प्रखंडों में अलग-अलग नोडल अधिकारियों ने निरीक्षण किया, जिनमें शामिल थे:
घाटशिला: परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी
गुड़ाबांदा: निदेशक एनईपी संतोष गर्ग
पटमदा: एडीसी भगीरथ प्रसाद
जमशेदपुर सदर: कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह
मुसाबनी: कार्यपालक दंडाधिकारी सुदीप्त राज एवं जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद
बहरागोड़ा: एलआरडीसी घाटशिला निखिल सुरीन
डुमरिया: जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी
पोटका: एलआरडीसी धालभूम गौतम कुमार
जुगसलाई नगर परिषद: जिला परिवहन पदाधिकारी
जेएनएसी: जिला पंचायत राज पदाधिकारी

बेहतर शिक्षा व सुविधाओं पर प्रशासन की प्रतिबद्धता

जिला दंडाधिकारी अनन्य मित्तल ने अधिकारियों के क्षेत्रीय निरीक्षण को लेकर कहा कि आवासीय विद्यालयों में दी जा रही सुविधाओं, शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे का आकलन करना आवश्यक है. प्रशासन छात्र-छात्राओं को सर्वोत्तम शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने हेतु संवेदनशील प्रयास कर रहा है.

 

इसे भी पढ़ें:  Jamshedpur: जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कौन कहां हुआ तैनात?


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time