Jamshedpur: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पदयात्रा का आयोजन

जमशेदपुर: जमशेदपुर में प्राउटिष्ट यूनिवर्सल द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया. यह पदयात्रा साकची गोल चक्कर से शुरू होकर आम बागान तक पहुंची, जहां नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.

 

इस अवसर पर प्राउटिष्ट लाल बिहारी आनंद और समीर सरकार ने नेताजी की विचारधारा पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंग्रेजों से आर्थिक आजादी चाहते थे, लेकिन आज तक यह आजादी नहीं मिल पाई है. उन्होंने यह भी कहा कि नेताजी के सोच और विचार उनके परिकल्पना पर चलने की जरूरत है.

 

इस कार्यक्रम में गंगाधर दत्ता, लाल बिहारी आनंद, आशा देवी, ज्योति देवी, रूपा देवी, झूरी जमुदा, जय नारायण सिंह, भोला प्रसाद और सुनील आनंद ने भाग लिया.

 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था. वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी. उनकी विचारधारा और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: कदमा बस स्टैंड में नेताजी की जयंती पर भावपूर्ण आयोजन 

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *