Jamshedpur: परविंदर सिंह बने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष, पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में आयोजित स्वागत और पदभार ग्रहण समारोह में परविंदर सिंह ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। यह नियुक्ति कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री के.सी. वेणुगोपाल द्वारा की गई, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशानुसार।

समारोह का आयोजन निवर्तमान अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं राज्यसभा सदस्य प्रदीप कुमार बलमुचू, वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद, रविन्द्र कुमार झा, बिजय खान, और प्रदेश महासचिव अजय सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने परविंदर सिंह का प्रोटोकॉल स्वागत किया, उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ प्रदान किया तथा पदभार ग्रहण रजिस्टर में हस्ताक्षर कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपा।

डा. प्रदीप कुमार बलमुचू ने समारोह में कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए ईमानदारी, मेहनत और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने सभी से ‘संविधान बचाओ अभियान’ और ‘हमारे वोटों की चोरी रोकें’ हस्ताक्षर अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद, रविन्द्र कुमार झा और अजय सिंह ने कहा कि परविंदर सिंह ने एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस में ईमानदारी से सेवा दी है, और यह नए कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि वे पूर्वी सिंहभूम जिला में कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे। इसके लिए सभी वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन लिया जाएगा, सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी, और प्रखंड व मंडल अध्यक्षों को संगठन संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान जिले के सभी प्रखंडों में बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा।

समारोह में परविंदर सिंह को आशीर्वाद देने और शुभकामना देने वालों में संजीव श्रीवास्तव, रियाजुद्दीन खान, राजकिशोर यादव, शशि कुमार सिन्हा, देविका सिंह, नूरजहां खान सहित सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल थे। सभी ने पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के योगदान और सक्रियता की प्रशंसा की।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Narayana ITI में मनाई गई J. P. नारायण एवं प्रेमचंद की पुण्यतिथि, टॉपर छात्र हुए सम्मानित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : निखार सबलोक हत्याकांड में ‘विक्रम उद्योग’ तक पहुंची जांच की आंच, छापेमारी में अहम सुराग मिलने की संभावना

जमशेदपुर : ​कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच का दायरा अब लगातार विस्तृत होता जा रहा है। अशोक सिंह उर्फ राघव से जुड़े ठिकानों और सोनारी स्थित डिजिटल मीडिया कार्यालय…

Spread the love

Jamshedpur : बिष्टुपुर में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 21 चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद, आठ आरोपित गिरफ्तार

पीएम मॉल के पास चोरी की स्कूटी के साथ पकड़े गए दो संदिग्धों से पूछताछ के बाद बागबेड़ा, पोटका और कोवाली में पुलिस ने की छापेमारी जुबली पार्क, नेचर पार्क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time