जमशेदपुर: बिरसानगर स्थित दिव्य योगशाला में सात दिवसीय पतंजलि योग विज्ञान शिविर के समापन और उद्योगपति जमशेदजी टाटा की 186वीं जयंती के अवसर पर पतंजलि योग परिवार ने संस्थापक दिवस धूमधाम से मनाया. इस आयोजन की शुरुआत जमशेदजी टाटा की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए और दीप प्रज्वलित कर की गई.
सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की झलक
समारोह में वैदिक यज्ञ-हवन, भजन संध्या, योग सत्र और बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. सुप्रसिद्ध भजन गायक अनिल सिंह और उनकी टीम ने भजनों की दिल छूने वाली प्रस्तुति दी. वहीं, योग शिक्षिका संगीता शर्मा के निर्देशन में पतंजलि योग कक्षा ग्वाला बस्ती के बच्चों ने संगीतमय योग नृत्य का प्रदर्शन किया.
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला पतंजलि योग समिति बिहार और झारखंड की प्रभारी सुधा झा ने कहा कि योग जीवन के प्रत्येक कार्य में कुशलता लाता है. उन्होंने जमशेदजी टाटा की उद्योग नगरी की स्थापना की सराहना करते हुए कहा कि अब हम सब मिलकर इस नगरी को योग नगरी में बदलने का प्रयास कर रहे हैं.
योग क्षेत्र में योगदान देने वालों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले योग शिक्षक, शिक्षिकाओं और बच्चों को सम्मानित किया गया. इस आयोजन में पतंजलि योग समिति के राज्य और जिला प्रभारी, आयुर्वेद चिकित्सक, वरिष्ठ साहित्यकार और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे.
इस अवसर पर पोटका, बोड़ाम, बंशीधर प्रमाणिक, धालभूमगढ़, घाटशिला और बहरागोड़ा प्रखंड से आए पतंजलि कार्यकर्ताओं ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भाग लिया. इसके अलावा, जमशेदपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों लोग इस आयोजन का हिस्सा बने.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टाटा कंपनी और विस्थापितों के बीच 10 मार्च को होगी वार्ता, तिथि तय !
There is no ads to display, Please add some


















































