Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने कहा कि युवक के आत्मसमर्पण के उपरांत उसकी गोली मारकर नृशंस हत्या करना लोकतंत्र के लिए काला धब्बा है। कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है। इस मामले में बिहार सरकार द्वारा अभी तक पुलिसकर्मियों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने की कड़ी निंदा की साथ ही मांग की थी इस मामले की जांच कर दोषियों पर प्रभावकारी करवाई हो। श्री पांडेय ने कहा कि युवाओं को अपराधीकरण से बचाना सरकार का परम कर्तव्य होना चाहिए। अगर भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था ( जैसा उसके वीडियो से स्पष्ट है), तो उसे खूंखार अपराधियों की तरह गोली मार देना कानून का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन है। उसे हिरासत में लेकर न्यायसंगत कार्रवाई करनी चाहिए थी। किसी मां से उसके बच्चे को इस प्रकार जानबुझ कर छीन लेना सरकार के न्याय व्यवस्था को कलंकित करता है। दोषियों पर ऐसी कार्रवाई हो जिससे भविष्य में इस तरह की हिफाकत करने की वर्दीधारी हिमाकत नहीं कर सकें।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में उत्साह पूर्वक मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Jadugora : पोटका में सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा के साथ मारपीट, जान से मारने की मिली धमकी, पोटका थाना में मामला दर्ज

जादूगोड़ा :पोटका थाना क्षेत्र में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव में घुसकर पोटका निवासी सह सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा को धमकाने, मारपीट करने का मामला प्रकाश में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time