Jamshedpur: राज्यसभा सांसद खीरू महतो 1 मई को आएंगे जमशेदपुर, स्वागत की व्यापक तैयारी

जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) झारखंड प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद खीरू महतो का 1 मई को जमशेदपुर आगमन हो रहा है। वे बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में आयोजित मजदूर दिवस सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह में भाग लेने आ रहे हैं।

रांची से सड़क मार्ग से आएंगे जमशेदपुर, स्वागत की व्यापक तैयारी
खीरू महतो रांची से सड़क मार्ग द्वारा जमशेदपुर पहुंचेंगे। रास्ते में जद (यू) जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और महानगर अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करेंगे।

पारडीह से शुरू होगी स्वागत यात्रा, मंदिर में करेंगे पूजा
सबसे पहले पारडीह काली मंदिर के समीप सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र होकर उनका स्वागत करेंगे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा आगे बढ़ेगी। उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना चौक में मानगो चौक पर मानगो थाना समिति की ओर से साकची बस स्टैंड गोलचक्कर पर सीतारामडेरा थाना समिति द्वारा उनका सांकेतिक अभिनंदन एवं स्वागत किया जाएगा।

साकची प्रेस क्लब में होगा जिलेभर के कार्यकर्ताओं से संवाद
तत्पश्चात सभी कार्यकर्ता साकची स्थित प्रेस क्लब की ओर प्रस्थान करेंगे, जहां पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।यहां प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन एवं संगठनात्मक संवाद कार्यक्रम संपन्न होगा। स्वागत एवं संवाद कार्यक्रम के बाद खीरू महतो जमशेदपुर परिसदन में विश्राम के लिए प्रस्थान करेंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मुकेश अग्रवाल ने संभाली मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा की कमान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time