Jamshedpur: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट का ‘पंख’ कार्यक्रम में नेतृत्व और सामुदायिक सेवा पर विशेष सत्र आयोजित

जमशेदपुर: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड (आरवाईएलए)’ के तहत ‘पंख’ कार्यक्रम का दूसरा दिन शनिवार, 18 जनवरी को नेतृत्व, करुणा और सामुदायिक सेवा के प्रेरणादायक सत्रों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. दिन की शुरुआत सुबह 7 बजे सोल नेचर वॉक से हुई, जिसका नेतृत्व प्रतिभा टुडू ने किया. इस सत्र ने प्रतिभागियों को आत्मशांति और विचारशीलता के महत्व से परिचित कराया.

 

प्रेरणादायक सत्र
इसके बाद रोटरी अध्यक्ष डॉ. अमित मुखर्जी ने ‘लाइफ बैलेंस शीट’ पर प्रेरणादायक सत्र लिया, जिसमें आत्ममंथन और व्यक्तिगत विकास पर जोर दिया गया. टाटा स्टील के चीफ लॉजिस्टिक्स आरटीएन जगजीत सिंह ने ‘लीडरशिप एंड कंपैशन’ पर सत्र लिया, जिसमें नेतृत्व और करुणा के महत्व को रेखांकित किया गया. वहीं, पीडीजी आरटीएन संदीप नारंग ने ‘गोल्स – वेन आर यू गोना स्टार्ट’ पर चर्चा कर युवाओं को अपने लक्ष्यों के प्रति प्रेरित किया.

 

ग्रामीण जीवन की चुनौतियों का सामना
प्रतिभागियों ने खरसावां के मुर्गा गुटू गांव का दौरा किया, जहां रोटरी संचालित स्कूल में श्रमदान के जरिए सड़क निर्माण और ग्रामीण जीवन की चुनौतियों को समझा. इस दौरान उन्हें झारखंड के पारंपरिक नृत्य और संस्कृति से भी परिचित होने का अवसर मिला.

 

सामूहिक प्रतियोगिताएं
कार्यक्रम के अगले सत्र में सामूहिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और टीमवर्क का प्रदर्शन किया. इस कार्यक्रम का संचालन सुचंदा बनर्जी, अभिजीत मुखर्जी, वीना मुंद्रा और सुनीत कुमार ने किया.

 

मीडिया कवरेज और निष्कर्ष
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के कई सदस्य और करीम सिटी कॉलेज के मास कम्युनिकेशन के छात्रों ने मीडिया कवरेज संभालते हुए अपनी भूमिका निभाई. इस कार्यक्रम ने युवाओं में नेतृत्व और सामुदायिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित किया.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: CGPC ने शुरू की क्लिनिक और सिख विजडम की कक्षाएं, शिक्षा और स्वास्थ्य का सपना साकार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड तीन से प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने शुरू किया जन संपर्क अभियान

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के पर्चे की बृहस्पतिवार को स्क्रुट्नी की गई. स्क्रुटनी में पर्चा सही पाए जाने के बाद प्रत्याशियों की…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *