Jamshedpur: सरयू राय ने किया जलमीनार का उद्घाटन, कहा सौ साल तक नहीं होगी पानी की कमी

जमशेदपुर: मानगो शहरी जलापूर्ति योजना पुनर्गठन कार्य के फेज-2 के तहत विधायक सरयू राय ने सोमवार को जलमीनार का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने सतनाला डैम से मानगो तक पानी लाने का प्रस्ताव रखते हुए इसे क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान बताया.

 

सतनाला से पानी लाने का प्रस्ताव
सरयू राय ने कहा कि अगर सतनाला डैम से पानी लाकर मानगो तक जलापूर्ति की जाए, तो अगले सौ वर्षों तक पेयजल संकट का समाधान हो सकता है. उन्होंने कहा कि सतनाला डैम उंचाई पर स्थित है और वहां प्रचुर मात्रा में पानी उपलब्ध है. पाइपलाइन के जरिए पानी लाना बेहद आसान और कम खर्चीला होगा.

सरकार पर दबाव बनाने की बात
सरयू राय ने कहा कि यदि सरकार उनके इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करती है, तो वह मानगो की जनता के साथ मिलकर सरकार पर दबाव बनाएंगे. उन्होंने जनता से अपील की कि वे पर्याप्त और शुद्ध पेयजल की मांग को लेकर अपनी आवाज उठाएं.

 

पानी की समस्या के समाधान का आश्वासन
उन्होंने कहा कि सतनाला डैम से पानी लाने की योजना पर अमल किया जाए, तो इसे छह माह के भीतर पूरा किया जा सकता है. इसके लिए पहले से मौजूद टंकियों और पाइपलाइन का उपयोग किया जाएगा, जिससे अतिरिक्त खर्च भी नहीं होगा.

 

नगर निगम और सफाई व्यवस्था पर सवाल
सरयू राय ने मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने उप नगर आयुक्त से कहा कि मैनपावर और बजट की जरूरत का आकलन करें. वह सरकार से बातचीत कर इस संबंध में मदद दिलाने का आश्वासन देंगे.

 

नगर निगम कार्यालय का प्रस्ताव
उन्होंने प्रस्तावित बस पड़ाव क्षेत्र में खाली पड़ी दो एकड़ जमीन पर नगर निगम का कार्यालय बनाने का सुझाव दिया. साथ ही, नगर निगम के वर्तमान भवन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह भवन गांधी स्मारक के लिए बनाया गया था, लेकिन इसका उपयोग दफ्तर के तौर पर हो रहा है.

 

जनता की भागीदारी से समाधान की उम्मीद
सरयू राय ने पेयजल, सफाई और अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए जनता को जागरूक और सक्रिय होने की आवश्यकता बताई. उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशासन और जनता की भागीदारी से मानगो क्षेत्र की समस्याओं का समाधान संभव है.

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: बस्तियों में गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति, जनता हुई परेशान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में विश्व ओजोन दिवस के प्रतिभागी हुए पुरष्कृत

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में विश्व ओजोन दिवस के प्रतिभागियों को पुरष्कृत किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत नवरात्रि को मद्देनजर रखते हुए भगवती वंदना…

Spread the love

Chaibasa : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी जगन्नाथपुर की वार्षिक आम सभा आयोजित, विधायक का किया सम्मान

चाईबासा : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी (JSLPS) जगन्नाथपुर द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सह पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस जिला…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time