Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के लिये विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बच्चों ने देशभक्ति गीतों एवं अनेक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति दी। अतिथियों द्वारा सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अग्रसेन भवन ने सभी बच्चों को स्कूल बैग एवं पठन पाठन सामग्री उपहार स्वरूप दिया। कार्यक्रम का संचालन संजय मिश्रा टीपू एवं अधिवक्ता राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ प्रसेनजित तिवारी ने दिया। अध्यक्षता युवराज बिल्डर के आर के सिंह ने, मुख्य अतिथि अग्रसेन भवन के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि आर एस एस के अजय प्रजापति सहित प्रदीप चटर्जी, राजेश कुमार, सोनू गिरी, शशि कुमार, मनोज मिश्रा, मनोज सिंह, अधिवक्ता राजेश सिंह सहित नगर के दर्जनों गणमान्यों की उपस्थिति ने बच्चों में उत्साह भरा। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में शिक्षिका सुनीता देवी, मनीषा कुमारी, रिया कुमारी, बीजो किस्कू, आरती देवी, उषा कुमारी, निशु कुमारी,नेहा, मुस्कान मंडल, प्रिया, कोमल, बिना देवी, पूजा देवी, ममता संयुक्त, रानी कुमारी, रजनी कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सारथी संस्था की अनोखी पहल, मंदिर के फूलों से दिव्यांगों और महिलाओं ने बनाया प्राकृतिक रंग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी , गैस उपभोक्ता परेशान

Jamshedpur : मानगो में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी , गैस उपभोक्ता परेशान जमशेदपुर । मानगो डिमना चौक स्थित ग्रीन इंडेन गैस सर्विस एवं कंचन दीप एजेंसी सहित अन्य गैस एजेंसी…

Spread the love

Potka : गंगाडीह में अष्टम पहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ वातावरण

पोटका : गंगाडीह गांव में अष्टम पहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time