जमशेदपुर: उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर खनिजों के अवैध भण्डारण, उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए जिला खनन कार्यालय द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
अवैध बालू परिवहन पर कड़ी कार्रवाई
इसी कड़ी में, श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के पुखरिया एनएच मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. खनन निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर चालकों को जांच के लिए रोका गया और उनसे वैध कागजात की मांग की गई, जिसे चालक प्रस्तुत नहीं कर पाए.
सभी चार ट्रैक्टरों को जब्त कर श्यामसुंदरपुर थाना को सौंप दिया गया है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : Gamharia: नीति आयोग की टीम ने गम्हरिया प्रखंड के पंचायतों का किया दौरा, किसानों से की बातचीत
There is no ads to display, Please add some



















































