Jamshedpur: टाटा कमांड एरिया में फिर शुरू होगी रजिस्ट्री प्रक्रिया,, विधायक ने की मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन को पत्र लिखकर टाटा कमांड एरिया में वर्षों से बंद पड़ी संपत्ति रजिस्ट्री प्रक्रिया को पुनः शुरू कराने की मांग की है. यह पत्र सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा उठाए गए मुद्दे के आधार पर लिखा गया है. चैंबर ने विधायक से अपील की थी कि रजिस्ट्री प्रक्रिया के ठप रहने से व्यापारी वर्ग और आम नागरिक दोनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. विधायक ने पत्र में लिखा है कि रजिस्ट्री नहीं होने से संपत्ति खरीद-बिक्री ठप पड़ी है. इससे निर्माण कार्यों पर सीधा असर पड़ा है और क्षेत्रीय विकास की गति रुकी हुई है. साथ ही राज्य सरकार को भी महत्वपूर्ण राजस्व की हानि हो रही है. पूर्णिमा साहू के अनुसार, पहले टाटा कमांड एरिया में संपत्तियों का पंजीकरण सामान्य रूप से होता था. परंतु बीते कुछ वर्षों से यह प्रक्रिया पूरी तरह स्थगित है. इससे आमजन में कानूनी अनिश्चितता और भ्रम की स्थिति बनी हुई है.

मंत्री से की स्पष्ट निर्देश जारी करने की अपील
विधायक ने मंत्री रामदास सोरेन से आग्रह किया है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कर, संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं ताकि रजिस्ट्री प्रक्रिया को यथाशीघ्र बहाल किया जा सके. यह मांग केवल एक कानूनी प्रक्रिया के पुनर्स्थापन की नहीं, बल्कि एक पूरे क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गति को पुनर्जीवित करने की पहल भी मानी जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: स्काउट एंड गाइड प्रतिनिधियों ने की मंत्री रामदास सोरेन से शिष्टाचार भेंट

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time