Jamshedpur : टाटा मोटर्स बस और बाइक की टक्कर, यातायात घंटों रहा ठप

  • टेल्को थाना क्षेत्र की संकरी सड़क पर हादसे से मची अफरा-तफरी, युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया
  • टेल्को थाना पुलिस ने तेज़ कार्रवाई कर यातायात सुचारू किया

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती से लक्ष्मीनगर जाने वाली मुख्य सड़क पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे टाटा मोटर्स की बस और एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार युवक बीच सड़क पर हंगामा करने लगा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक नशे की हालत में बाइक चला रहा था और तेज गति व लापरवाही के कारण बस में टक्कर मारी। इसके बाद युवक उल्टा बस चालक और अन्य लोगों से झगड़ा करने लगा, जिससे भीड़ इकट्ठा हो गई और स्थिति और बिगड़ गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पोटका को मिली बड़ी सौगात : 100 बेड वाले प्री-फैब्रिकेटेड हॉस्पिटल और सिकल सेल लैब का उद्घाटन

घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले सड़क पर मौजूद वाहनों को हटाकर यातायात नियंत्रित किया और फंसे लोगों को सुरक्षित रास्ता प्रदान किया। हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने तुरंत हिरासत में लिया और थाने ले गई। पुलिस के अनुसार युवक की मेडिकल जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने और ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : Gua : किरीबुरू में नई श्रम संहिताओं पर कार्यशाला, श्रमिकों को मिली विस्तृत जानकारी

स्थानीय निवासियों ने बताया कि जेम्को चौक से लक्ष्मीनगर तक यह सड़क काफी संकरी है और सड़क किनारे लगी दुकानों तथा अतिक्रमण के कारण जगह और कम हो जाती है। इसके बावजूद इस मार्ग से टाटा मोटर्स की भारी वाहन, कर्मचारी बसें और रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। इसी वजह से यहां अक्सर जाम लगता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से सड़क चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने और बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों और जाम की समस्या से निजात मिल सके।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : आंधी-तूफान और बारिश ने झाड़ग्राम शहर के शक्तिनगर इलाके में भारी तबाही मचाई, दुर्गा पूजा पंडाल हुआ क्षतिग्रस्त 

झाड़ग्राम : बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने झाड़ग्राम शहर के शक्तिनगर इलाके में भारी तबाही मचाई, जिससे बसंती दुर्गा पूजा का एक पंडाल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो…

Spread the love

Bahragora : खूनी बने NH-49 के खंडामोदा व जगन्नाथपुर चौक, 48 घंटे में 2 मौतें, ‘जस्टिस डायनामिक्स सोसाइटी’ ने खोला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामोदा और जगन्नाथपुर (बरसोल) चौक अब मौत के केंद्र बनते जा रहे हैं। पिछले मात्र 48 घंटों के भीतर इन दोनों स्थलों पर हुई दो…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time