Jamshedpur: नागरिकों से सीधे संवाद में दिखी प्रशासन की संवेदनशीलता, उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जमशेदपुर: जिला समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं सामुदायिक समस्याओं को गंभीरता से सुना।

नागरिकों द्वारा विद्यालय में नामांकन, शुल्क माफी, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ, निजी संस्थानों में वेतन में देरी और अनुभव प्रमाण-पत्र निर्गत न किए जाने, पेंशन की स्वीकृति, भूमि विवाद, पारिवारिक कलह तथा सार्वजनिक मार्ग पर नाली का गंदा पानी बहाए जाने जैसी विविध समस्याएं रखी गईं। इसके अलावा, शिक्षा ऋण की उपलब्धता और विद्यालय भवन निर्माण जैसी जनहितकारी मांगें भी उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की गईं।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक मामले में शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया कि सभी न्यायसंगत मांगों और शिकायतों पर निष्पक्ष व समयबद्ध रूप से कार्यवाही की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जन सहायता कोषांग तथा ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था की गई है। इन माध्यमों से आवेदन संबंधित विभागों को तुरंत अग्रसारित किए जाते हैं। उपायुक्त के निर्देश पर प्राप्त आवेदनों पर अधिकतम 10 दिनों के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है।

जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनना, त्वरित संज्ञान लेना और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना है।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: महीनों से जमा कचरे से लोग थे परेशान, जनप्रतिनिधियों के प्रयास से मिली राहत

Spread the love

Related Posts

Potka : लगातार हो रही बारिश के कारण हल्दीपोखर निवासी विनोद गुप्ता का मकान हुआ पूरी तरह ध्वस्त, तिरपाल मुहैया कराया गया

पोटका : पोटका क्षेत्र में इन दिनों लगातार हो रही वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. बीते दिनों भारी वर्षा में हल्दीपोखर निवासी विनोद गुप्ता का मकान…

Spread the love

Potka: रंभा कॉलेज में टीएलएम प्रदर्शनी, प्रशिक्षुओं ने नवाचार से किया आकर्षित 

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड सत्र 2024-26 के प्रशिक्षु विद्यार्थियों द्वारा शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन कॉलेज अध्यक्ष राम बचन ने किया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time