Kharagpur :संतरागाझी में चल रहे विकास कार्यों का DRM ने किया निरीक्षण

खड़गपुर : खड़गपुर मंडल के संतरागाछी  (SRC) में चल रहे विकास और परिचालन कार्यों की समीक्षा के लिए मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ललित मोहन पांडेय ने व्यापक निरीक्षण किया। उनके साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान संत्रागाछी कोचिंग डिपो और इलेक्ट्रिक लोको शेड में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कार्यों की स्थिति और समयसीमा की जानकारी दी।
DRM ने संत्रागाछी मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री का भी निरीक्षण किया और साफ-सफाई तथा लिनेन की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके अतिरिक्त आज के
बैठक में 2025-26 के दौरान प्राप्त रेल मदद (Rail Madad) शिकायतों की भी समीक्षा की गई। शिकायत निवारण प्रणाली को और मजबूत बनाने तथा यात्रियों की संतुष्टि बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
यह निरीक्षण रेलवे की सेवा गुणवत्ता सुधारने, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और यात्रियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : New Delhi  : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दिया बीजेपी में शामिल , नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

Spread the love

Related Posts

Ghatsila : घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर गीतांजलि व आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव की रेलवे ने दी मंजूरी,  11 सितंबर से आदेश होगा प्रभावी

घाटशिला :  घाटशिला और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। रेल मंत्रालय ने घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों…

Spread the love

Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के जानलेवा प्रदूषण के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान, 12 सितंबर से चलेगा ग्रामीणों का हस्ताक्षर अभियान, इसके बाद धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण के खिलाफ अब चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसकी घोषणा जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज सहित अन्य नेताओं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time