Jhargram : टीएमसी विधायक ने BJP ज्वाइन की, पार्टी पर लगाया जंगलमहल के लोगों के हितों को नजरअंदाज करने का आरोप

झाड़ग्राम :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले झाड़ग्राम जिले की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। गोपीबल्लभपुर विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक डॉ. खगेन्द्रनाथ महतो ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। मतदान के दिन डॉ. महतो ने बनितीर्थ विद्यालय स्थित 199 नंबर बूथ पर लाइन में लगकर वोट डाला। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी पूर्व पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने उनके साथ विश्वासघात किया है और पार्टी अब कुछ बाहरी सलाहकारों के इशारे पर चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आई-पैक के लोगों की बात सुनकर पार्टी ने जंगलमहल के लोगों के हितों को नजरअंदाज किया।

डॉ. महतो ने कहा कि उन्होंने 24 साल की नौकरी छोड़कर जनता की सेवा के लिए राजनीति में कदम रखा था, लेकिन पार्टी ने लोगों के भरोसे को तोड़ा। इसी वजह से उन्होंने जंगलमहल के हित में पार्टी बदलने का फैसला लिया। उन्होंने दावा किया कि इस बार झाड़ग्राम जिले की चारों सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज करेगी और पूरे जंगलमहल क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

इसे भी पढें : Jhargram : झाड़ग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर मतदान की तैयारियां पूरी, बूथों पर रवाना हुई पोलिंग पार्टियां


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Kharagpur : ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कार्यालयों व परिसरों में चलाया गया व्यापक सफाई अभियान 

खड़गपुर :  ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS) 2026’ अभियान के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कार्यालयों और अन्य परिसरों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time