Jamshedpur: बागबेड़ा पंचायत भवन में चोरी-आगजनी, प्रतिनिधियों ने सौंपा 10 सूत्री मांग पत्र

जमशेदपुर:  बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन में हाल ही में हुई चोरी और आगजनी की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा।

मांग पत्र में कहा गया है कि शनिवार को गबन के साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से पंचायत भवन में रखे दस्तावेजों को जलाने की कोशिश की गई, जिसे चोरी का रूप देने का प्रयास किया गया। प्रतिनिधियों ने सत्यापन और निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

10 सूत्री मांगों का विवरण
प्रतिनिधियों ने पंचायत भवन के लिए कई सुधारात्मक उपायों की भी मांग की, जिनमें प्रमुख हैं:
पंचायत भवन के सुंदरीकरण के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली ₹15,000 की राशि का उचित उपयोग
पंचायत भवन का मुख्य गेट निर्माण
सीसीटीवी कैमरे की स्थापना
चौकीदार/गार्ड की बहाली
जर्जर पंचायत भवन की मरम्मत
भवन को प्रतिदिन सुबह-शाम नियमित रूप से खोलना
परिसर और आसपास प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना

 

प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। इससे पहले पंचायत प्रतिनिधियों ने बागबेड़ा थाना प्रभारी को भी लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उपमुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, और प्रतिनिधि अरविंद पांडेय उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में रामनवमी की धूम: परंपरा, पराक्रम और आस्था का दिखा अनूठा संगम

बहरागोड़ा : मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव पर बहरागोड़ा की सड़कें केसरिया रंग में रंग गईं। राम मंदिर मैदान और स्थानीय कमेटियों द्वारा आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने न…

Spread the love

Gua : विस्थापितों के घर पर चला SAIL का बुलडोजर, विरोध के बाद प्रशासन झुका, विस्थापितों को मिला दो दिन का समय

गुवा : गुवा बाजार स्थित डिपासाई और जाटा हाटिंग क्षेत्र में शनिवार को सेल प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time