जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट ‘चौंपियंस लीग सीज़न 6’ का पोस्टर आज विमोचित किया गया. यह टूर्नामेंट 25 और 26 जनवरी को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान पर आयोजित किया जाएगा.
प्रतिभागी टीमें
इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेंगी, जिनमें शामिल हैं:
मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा
SCCI
JCI जमशेदपुर रॉयल्स
JDCA
JYCA
AXIS
CICAASA
मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा – 2
उद्देश्य और महत्व
स्टील सिटी शाखा के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य जमशेदपुर के प्रतिष्ठित संस्थानों के बीच खेल भावना को जागृत करना है. उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट अब तक का सबसे बड़ा और शानदार होने जा रहा है.
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में शाखा के पूर्व अध्यक्ष पंकज संघी, शाखा अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, सह सचिव अंकुर मोदी, खेलकूद संयोजक विकास अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक निलय अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और अवशेष अग्रवाल उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जिला कांग्रेस कमिटी ने मनाई नेताजी की जयंती, दिए प्रेरणादायक संदेश
There is no ads to display, Please add some




















































