Jamshedpur: एक ही रात में चोरी की दो वारदातें, दुकान से कैश – मंदिर से दानपेटी उड़ाई

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में बीती रात दो अलग-अलग जगहों पर चोरी की घटनाएं सामने आईं। एक तरफ चोरों ने ऑटो पार्ट्स की दुकान को निशाना बनाया, तो दूसरी ओर शिव मंदिर की दानपेटी चुरा ली गई।

ऑटो पार्ट्स की दुकान में सेंधमारी
पहली घटना त्रिवेणी टावर चौक के पास घटी, जहां मुन्ना ऑटो पार्ट्स की दो दुकानों का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। दुकानों में रखे सामान को बिखेरते हुए चोरों ने करीब 10 से 15 हजार रुपये नकद चुरा लिए। दुकान के मालिक सत्येंद्र सिंह ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है।

मंदिर से दानपेटी गायब
दूसरी घटना सोपोडेरा कबीर मंदिर के पास स्थित शिव मंदिर में हुई। यहां चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी चुरा ली। मंदिर की देखरेख करने वाली महिला ने बताया कि सावन महीना होने की वजह से पेटी में 4 से 5 हजार रुपये जमा थे।

परसुडीह पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। असपास के CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।
फिलहाल पुलिस ने किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 10 दिन में सरेंडर करें राशन कार्ड, वरना होगी कानूनी कार्रवाई

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time