Jamshedpur: जमशेदपुर के पप्पू सरदार माधुरी के जन्म दिन पर करवाएंगे तीन जोड़ों का विवाह

जमशेदपुर: साकची के चर्चित समाजसेवी और माधुरी दीक्षित के प्रसिद्ध प्रशंसक पप्पू सरदार ने एक बार फिर उनके जन्मदिन को अनोखे अंदाज़ में मनाया। बुधवार को दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत साकची हंडी लाइन स्थित मनोहर चाट दुकान में माधुरी दीक्षित की दीर्घायु के लिए विशेष पूजा-अर्चना से हुई।

शाम 4 बजे पंडित संतोष कुमार त्रिपाठी के सान्निध्य में पूजा सम्पन्न हुई। इसके बाद डॉली एंड रीता महिला मंडली द्वारा संगीतमय शिव चर्चा का आयोजन किया गया, जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

तीन जोड़े आज लेंगे सात फेरे, समाजसेवा के अनूठे स्वरूप में विवाह

रात्रि 10 बजे तीन जरूरतमंद जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा । विवाह में शामिल जोड़े थे:

  • सुलेखा प्रमाणिक और खाकन मद्रिना

  • रेखा कुमारी और नवीन डे

  • सुमिता तंतुबाई और नयन तंतुबाई

परिजनों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में ये विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह होगा, विवाह के उपरांत मध्यरात्रि 12 बजे नवविवाहित जोड़ों द्वारा केक कटिंग कर माधुरी दीक्षित का जन्मदिन मनाया जाएगा।

पप्पू सरदार ने तीनों नवविवाहित जोड़ियों को गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक घरेलू सामग्री भी भेंट स्वरूप प्रदान करेंगे ।

दिव्यांगों संग बांटी जाएगी खुशियाँ, मुफ्त मिलेगा चाट

दूसरे दिन गुरुवार को कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे करनडीह स्थित चेशायर होम में रहने वाले दिव्यांगजनों के साथ होगी। वहां विशेष लोगों को भोजन कराया जाएगा और उपहार भेंट किए जाएंगे।

हर वर्ष की भांति इस बार भी 15 मई गुरुवार की संध्या को निःशुल्क चाट वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें स्थानीय लोगों को स्वादिष्ट चाट खिलाकर माधुरी दीक्षित का जन्मदिन साझा रूप से मनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टाटानगर पोस्ट ऑफिस में शराबकांड, केंद्रीय मंत्री सिंधिया की सख्ती के बाद तीन निलंबित


There is no ads to display, Please add some

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time