जमशेदपुर : जेवियर इंग्लिश स्कूल कीताडीह में छठे स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केक काटा गया । छठवीं स्थापना दिवस को महिला दिवस के रूप में भी मनाया गया । विद्यालय में महिला शिक्षिकाओं और महिला अभिभावकों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मेनका सरदार ने महिलाओं का परिवार में योगदान और उनकी शक्ति का स्मरण कराया, सम्मानित अतिथि कविता परमार ने एक मजबूत महिला के गुण बताएं . कैसे चूल्हे से लेकर चांद तक महिलाएं अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही हैं।
ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरजे वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय, चेयरपर्सन पूनम झा, विद्यालय के सचिव रमन झा, विद्यालय की प्राचार्या अंकित तिवारी, भाजपा नेता संदीप शर्मा, उप प्राचार्या सुमन शर्मा, आकांक्षा दुबे ,हिमांशु भारद्वाज, कमलकांत शर्मा ,स्वाति रितिका ,खुशबू, अलका, स्वाति दीपिका, आशा ,श्रुति ,रजनी, पूनम दीक्षा व अन्य उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Chakulia : प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन गायत्री शक्तिपीठ में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित
There is no ads to display, Please add some



















































