Jamshedpur: YI रोड सेफ्टी टीम और टाटा स्टील UISL की साझा पहल, सिखाई गई CPR और प्राथमिक चिकित्सा तकनीक

जमशेदपुर:  सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को सजग और जिम्मेदार बनाने के उद्देश्य से यंग इंडियंस (वाई आई) जमशेदपुर की रोड सेफ्टी टीम ने रविवार को एक विशेष “फरिश्ते फर्स्ट हैंड रिस्पॉन्डर ट्रेनिंग प्रोग्राम” और “फरिश्ते जागरूकता सत्र” का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का आयोजन टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व नाम जुस्को) के सेफ्टी डिपार्टमेंट के सहयोग से किया गया.


सत्र में सिविल डिफेंस ट्रेनर दया शंकर मिश्रा ने प्रतिभागियों को CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) और अन्य जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया. इसके साथ ही, ‘गुड समैरिटन कानून’ के प्रावधानों और उससे मिलने वाली कानूनी सुरक्षा के बारे में भी जानकारी साझा की गई.

प्रशिक्षण में टाटा स्टील यूआईएसएल के 82 कर्मचारियों ने भाग लिया. उन्हें सड़क दुर्घटनाओं के बाद के पहले एक घंटे — जिसे ‘गोल्डन ऑवर’ कहा जाता है — में जीवन बचाने की तकनीकी और मानसिक तैयारी सिखाई गई.

वाई आई जमशेदपुर की यह पहल सड़क सुरक्षा, जागरूकता और समाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उसकी सक्रिय भूमिका को दर्शाती है. संस्था ने भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण और जनहितकारी अभियानों को जारी रखने की घोषणा की है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: योग में उम्र नहीं, समर्पण की जीत, ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ बनीं 75 वर्षीय जयश्री

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time