जमशेदपुर : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2025-26 पर झारखंड प्रदेश इंटक एवं कांग्रेस प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की बजट में वेतन-भोगियो एवं मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए 12 लाख रुपये तक की आय पर कर छूट की घोषणा की गई है, टैक्स में छूट से मजदूर वर्ग को राहत मिलेगी. हालांकि, बजट में निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं किए गए हैं. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट दिल्ली समेत कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. कहा कि कुल मिलाकर, बजट में विकास और वित्तीय अनुशासन के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है, लेकिन इसके प्रभाव का आकलन समय के साथ ही हो सकेगा.
इसे भी पढ़ें : jamshedpur : मध्यमवर्गीय करदाताओं के लिए कर्ज की किस्त चुकाना होगा आसान – संदीप मुरारका
There is no ads to display, Please add some



















































