JEE Mains 2026: जेईई मेन में नहीं मिलेगा वर्चुअल कैलकुलेटर, एनटीए ने जारी की नई सूचना

नई दिल्ली:  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने साफ कर दिया है कि जेईई मेन 2026 परीक्षा में किसी भी तरह का वर्चुअल या ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। इस संबंध में एजेंसी ने संशोधित सूचना बुलेटिन जारी किया है।

पुराने नोटिस में थी गलती
दरअसल, 31 अक्टूबर को जारी बुलेटिन में टाइपिंग की एक गलती के कारण यह लिखा गया था कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के दौरान ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर उपलब्ध रहेगा। इस गलती से छात्रों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई थी।

एनटीए ने दी सफाई
एनटीए ने अब स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल कुछ विशेष परीक्षाओं के लिए होती है, जेईई मेन के लिए नहीं। एजेंसी ने त्रुटि सुधारते हुए नया बुलेटिन जारी किया है और छात्रों से हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

जनवरी में होंगे एग्जाम
संशोधित बुलेटिन के मुताबिक, जेईई मेन 2026 का पहला सत्र 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।
उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 तय की गई है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी समयसीमा उसी दिन रात 11:50 बजे तक रखी गई है।

आवेदन प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • “Candidate Activity Board” में जाकर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने क्रेडेंशियल्स से लॉगिन कर आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
Spread the love
  • Related Posts

    Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

    गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

    Spread the love

    Bahragora : स्वर्णरेखा के तट पर सेना के शौर्य से टला बड़ा खतरा, धमाके के साथ ग्रामीणों ने ली चैन की सांस,  कंट्रोल्ड ब्लास्ट कर सेना ने दो जिंदा बमों को किया निष्क्रिय

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा नागुड़साई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दहशत की स्थिति थी। लेकिन बुधवार का सूरज एक नई उम्मीद लेकर आया। भारतीय सेना के बम…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time