Jhargram: झाड़ग्राम में फर्जी दस्तावेजों वाली जमीन घोटाले में गिरफ्तारी का सिलसिला जारी, अब तक 9 पकड़ाए

झाड़ग्राम:  झाड़ग्राम जिले के संकराइल प्रखंड के बकड़ा इलाके में चल रहे बहुचर्चित भूमि धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी समीर महतो को गिरफ्तार किया है। मंगलवार देर रात संकराइल थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर खड़गपुर के पलझारी क्षेत्र से उसे दबोच लिया। समीर महतो मानिकपाड़ा चौकी के छोटो चुयाशुली गांव का निवासी है।

बुधवार को आरोपी को झाड़ग्राम न्यायालय में पेश किया गया। न्यायाधीश ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, समीर महतो लंबे समय से सक्रिय भूमि धोखाधड़ी गिरोह का हिस्सा था। वह फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनके आधार पर जमीन की रजिस्ट्री कराने में अहम भूमिका निभाता था।

इससे पहले इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नई गिरफ्तारी के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

आरोप है कि बकड़ा इलाके में लगभग 125 परिवारों की करीब 400 एकड़ जमीन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दूसरों के नाम पर दर्ज कर दी गई थी। लगातार हो रही गिरफ्तारियों से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : लालगढ़ में फुटबॉल मैच के दौरान हुआ वज्रपात, युवक की मौत, कई दर्शक हुए घायल

झाड़ग्राम : लालगढ़ के कांटापहाड़ी स्थित कुमारबांध मैदान में शुक्रवार शाम फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से हितेन मुर्मू नामक एक युवक की मौत हो गई। हादसे…

Spread the love

Jhargram : जिला पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने शहर की दवा दुकानों और फार्मेसियों का किया संयुक्त निरीक्षण 

झाड़ग्राम :  दवाओं की बिक्री और भंडारण में नियमों के अनुपालन की जांच को लेकर झाड़ग्राम जिला पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को शहर की विभिन्न…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time