Jhargram : पारिवारिक कलह से परेशान हो कर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jhargram : सत्ताइस वर्षीय गौतम चंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, उसका शव संकराइल के रोहिणी बाजार से सटे एक बगीचे से बरामद हुआ | परिवार वालों का दावा है कि पारिवारिक कलह के कारण यह घटना हुई | स्थानीय सूत्रों के अनुसार सोमवार दोपहर के करीब स्थानीय लोगों ने रोहिणी बाजार से कुछ दूर एक बगीचे में एक लटकती हुई लाश देखी, पारिवारिक सूत्रों के अनुसार गौतम कल दोपहर घर से निकला था, मगर रात बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौटा, चिंतित होकर परिवार के लोगों ने गौतम की खोजबीन करना प्रारंभ कर दिया , अंत में सोमवार दोपहर को स्थानीय लोगों ने बगीचे में लटकती हुई लाश देखी और परिवार के सदस्यों को सूचना दी। संकराइल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गौतम की नानी ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था ।  गौतम केशियाडी सिंगाई गांव में पत्नी और बेटी के साथ मामा के यहाँ रहा करता था. रोहिणी बाजार में फस्ट फूड का दुकान चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: भोजपुरी साहित्य परिषद ने भोजपुरी, मैथली, मगही एवं अंगिका भाषा को शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल करने की मांग की

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम में नयाग्राम पुलिस ने 65 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सीमावर्ती इलाके में सक्रिय अभियान से मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी सफलता झाड़ग्राम पुलिस की लगातार कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में हड़कंप झाड़ग्राम : सीमावर्ती इलाके में गांजा तस्करी के…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई चोरी कांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, एक करोड़ के जेवरात बरामद

सेवा सदन अस्पताल के पास हुई थी बड़ी चोरी, सीसीटीवी और डॉग स्क्वायड से मिली सफलता जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एमई स्कूल रोड स्थित सेवा सदन अस्पताल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *