झाड़ग्राम : झाड़ग्राम के सांसद कालीपद सोरेन ने शनिवार को बेलपहाड़ी एससी हाई स्कूल में छात्रावास की आधारशिला रखी. छात्रावास के निर्माण के लिए 49 लाख 35 हजार 208 रूपये आवंटित किया गया है. उल्लेखनीय है कि कई वर्षों से आदिवासी समुदाय के छात्र संगठन भारत जकात संताड पूथुयो गांवताड की झाड़ग्राम जिला समिति द्वारा बेलपहाड़ी एससी हाई स्कूल में छात्रावास निर्माण की मांग को लेकर आंदोलनरत थे. जिला प्रशासन द्वारा 6 अक्टूबर 2024 को छात्र संगठन को आश्वासन दिया कि जल्द ही छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा. इस क्रम में सांसद कालीपद सोरेन ने शनिवार को बेलपहाड़ी एससी हाई स्कूल में छात्रावास का शिलान्यास किया. इस अवसर पर बेलपहाड़ी बीडीओ सुमन घोष, स्कूल के प्रधानाध्यापक सोमनाथ द्विवेदी, शिक्षक श्रीजन हांसदा, छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष मुनसीराम मुर्मू, सृजन हांसदा, सरग हेम्ब्रम, जुयून माडोवा, महेंद्र सिदुप सोरेन उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ेः Ramgarh: रामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के चंद घंटों बाद बरामद हुआ ट्रक, एक अपराधी भी गिरफ्तार
There is no ads to display, Please add some



















































